हिमाचल कांग्रेस नेताओं की सोनिया गांधी से भेंट

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायक और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर, उन्हें भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के बारे में अवगत करवाया।

उन्होंने सोनिया गांधी को उनके द्वारा भारत के राष्ट्रपति को सौंपे गये ज्ञापन के बारे में भी जानकारी दी तथा ज्ञापन की एक प्रति कांग्रेस अध्यक्ष को प्रस्तुत की। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए अपनाए जा रहे अलोकतांत्रित और अनैतिक तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के तानाशाहपूर्ण रवैये ने प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास पर उनकी सुपुत्री के विवाह अवसर पर सीबीआई द्वारा की गई रेड के बारे में भी जानकारी दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *