कुपवी तहसील चहेता का प्रतिनिधिमंडल सासंद प्रतिभा सिंह से हॉली लॉज में मिला

  • प्रदेश की समस्याओं और उन्हें दूर करने के लिये हरसंभव प्रयास करूंगी : प्रतिभा सिंह 

शिमला : कुपवी तहसील चहेता का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां मंडी ससंदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सासंद प्रतिभा सिंह से उनके निवास स्थान हॉली लॉज में मिला।इस दौरान ढोल नगाड़ों से प्रतिभा सिंह की जीत की खुशी का इजहार करते हुए कुपवी के लोगों ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के हिमाचल को दिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।उन्होंने कहा कि हॉली लॉज का प्रदेश की राजनीति में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए उनका सासंद चुन कर आना स्व.वीरभद्र सिंह के बाकी बचे सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पग होगा।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी जीत प्रदेश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की समस्याओं और उन्हें दूर करने के लिये हरसंभव प्रयास करेगी।

इस अवसर पर उनके पुत्र कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हॉली लॉज के दरवाजे पहले की तरह अब भी और आगे भी सभी के लिये खुले है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करना उनका नैतिक कर्तव्य ही नही बल्कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते उन्हें दूर करना भी उनकी  जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वीरभद्र सिंह की  भांति उनकी माताश्री प्रतिभा सिंह भी प्रदेश की सेवा के प्रति समर्पित रहेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुपवी क्षेत्र से उनका राजनैतिक नहीं एक पारिवारिक रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कोई भी समस्या को सरकार के समक्ष रखने व उन्हें दूर करने के लिए सदैव आगे रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल मे हरिसिंह पचनाईक पूर्व जिला परिषद सदस्य,यशपाल तनाईक सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी,बसंती बसटा पूर्व उपाध्यक्ष पंचायत समिती,रणवीर तेगवान ,नैनसिहं लालटा,गुलाब सिंह पंवार,जातीराम चौहान ,लालसिहं धिरटा,जयलाल शर्मा,विरेन्द्र शर्मा,सुखविंदर माखटा,शेर सिंह,मस्तराम पचनाईक,उजागर समटा,पदम दिपटा ,भगत राम शर्मा,दीप राम दिलटा ,लाल सिंह लालटा ,नारायण बलटा ,रण वीर राणा,प्रताप धिरटा,मेहर सिंह लालटा ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश लालटा, तुलसीराम जमालटा मुनूराम नारायण पचनाईक सोहन पचनाईक जगत पंवार भगत पंवार दिनेश पंवार  मननु रावत गणेश बसटा शेरसिंह गिरवाईक इत्यादि सैकंडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *