बाग़वानी, पर्यटन और रुके पड़े विकास कार्य को दी जाएगी गति : रोहित ठाकुर

रोहित ठाकुर ने उपचुनाव में अपार जनसमर्थन के लिए किया कोटखाई की जनता का धन्यवाद

शिमला : जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी, पर्यटन और विकास के कार्य को गति दी जाएगी। क्षेत्र में सीए स्टोर स्थापित करने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जाएगा। यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कोटखाई की जनता को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सीधा मुकाबला प्रदेश की भाजपा सरकार से था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरा कैबिनेट जुब्बल-नावर-कोटखाई में उतार दिया था और बड़े-2 विजन और घोषणाओं से जनता को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने अपनी बुद्धिमता और विवेकता का परिचय देते हुए अपार स्नेह और समर्थन के साथ कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही एक समान दृष्टिकोण के साथ संतुलित और समग्र विकास करने का प्रयास किया है और रुके पड़े विकास कार्य को गति दी जाएगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि उप-चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार ने दो उपमंडल, विकास खंड और उप तहसील खोलने की घोषणा की है उसे भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव 2022 के आम चुनाव का सेमीफाइनल था जिसमें प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को एक लोकसभा और तीन विधानसभा चुनाव में 4-0 से विजयी बनाकर साफ़ संकेत दे दिया है कि जुमले और अच्छे दिन की भाजपा सरकार की 2022 में विदाई तय है। उन्होंने कोटखाई की जनता का कांग्रेस पार्टी पर उप चुनाव में अपार जनसमर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उपचुनाव में निरंतर संघर्ष और मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने पर आभार जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने उप चुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *