11 नवंबर 2021 का राशिफल; जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन : पंडित शशि पाल डोगरा

मेष: गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष: आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

मिथुन: बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

कर्क: आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह: इस माह आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4

कन्या: करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे| संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। अपने कार्यों में संतान से पूरी मदद मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 6

तुला: कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक: आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली संख्या : 8

धनु: आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छी अवधि है। व्यापारी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

मकर: पारिवारिक मामलों में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

कुंभ: बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 9

मीन: अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखे।
भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *