10 नवंबर 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: मन में उत्साह बना रहेगा। आप अपने प्रियजनों को दूसरों के साथ थोड़ा और अधिक दोस्ताना देखते हैं। अपने प्रिय की ख़ामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें।

भाग्यशाली संख्या : 3

वृष: आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे।

भाग्यशाली संख्या : 6

मिथुन: पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क: ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिल सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 2 

सिंह: कारोबारी आज अपनी आंखें खुली रखें, उन्नति का कोई बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें।

भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या: लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 7

तुला: आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहें हैं।

भाग्यशाली संख्या : 8

वृश्चिक: आज कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी । उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। धन लाभ के नए रास्ते खुले नज़र आ सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 2

धनु: आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 9

मकर: बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है।

भाग्यशाली संख्या : 2

कुंभ: आप आज कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

भाग्यशाली संख्या : 1

मीन: आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *