कंगना रणौत पदम श्री अवार्ड से सम्मानित

कंगना रनौत ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद शेयर किया VIDEO, बोलीं- कई लोगों के मुंह हो जाएंगे बंद

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रणौत को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। कंगना को ये अवॉर्ड भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह के दौरान दिया।कंगना के अलावा सिंगर अदनान सामी को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गयाआज कुल 61 पद्मश्री अवार्ड लेने वालों को सम्मानित किया गया हैराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को प्रशस्ति पत्र के साथ पद्मश्री अवार्ड दिया

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश से सम्बंध रखने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत को आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पदम श्री पुरस्कार 2020 प्रदान किए जाने पर बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना रणौत को मिले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से प्रदेशवासी अति प्रसन्न हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कंगना रणौत भविष्य में भी समर्पण भावना से कार्य कर प्रदेश का नाम रौशन करेंगी। 

इस अवॉर्ड के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों से अपने दिल की बात कही। साथ ही लोगों को धन्यवाद भी कहा।

कंगना ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पद्म श्री अवॉर्ड पाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। माता-पिता और गुरु को धन्यवाद। वीडियो में कंगना ने कहा- दोस्तों एक कलाकार के रूप में बहुत सारा सम्मान, प्यार और पुरस्कार बहुत मिले हैं। लेकिन जीवन में मुझे पहली बार एक आदर्श  नागरिक होने के नाते भारत सरकार की ओर से पुस्कार मिला है पद्म श्री। मैं आभारी हूं। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था छोटी उम्र में तो काफी लंबे समय तक मुझे सफलता नहीं मिली।

अभिनेत्री ने आगे कहा- 8-10 सालों बाद जब मुझे सफलता मिली तो मैंने उस सफलता का मजा ना लेते हुए कई चीजों पर काम करना शुरू किया। कई फेयरनेस प्रोडक्ट्स हैं उनको मना किया , उनका बहिष्कार किया। आइटम नंबर्स का बहिष्कार किया। बड़े बड़े हीरो और बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने से मना किया।

बहुत सारे दुश्मन भी बनाए। यहां तक कि पैसे से ज्यादा दुश्मन बनाए। जब देश को लेकर और ज्यादा जागरूकता आई तो देश को तोड़ने वाले जेहादी, खालिस्तानी या दुश्मन देश हो उनके खिलाफ आवाज उठाई। ना जाने कितने केस मुझ पर हैं। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मिलता है ये सब करके, क्यों करती हो? तो उन लोगों का आज मुझे ये जवाब मिला है। ये पद्म श्री के रूप में जो मुझे सम्मान मिला है। ये बहुत लोगों के मुंह बंद करेगा। दिल से मैं इस देश के लोगों का धन्यवाद करती हूं। जय हिंद।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *