कांग्रेस उपाध्यक्षों ने अरुण धूमल के वक्तव्य को बताया हास्यास्पद

  • कांग्रेस उपाध्यक्षों ने अरुण धूमल के वक्तव्य को बताया हास्यास्पद
  • कहा, अरूण धूमल का बयान उनके अहंकार व मानसिक दीवालियापन को दर्शाता है

शिमला: हिमाचल प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हि.प्र. पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने भाजपा के नेता प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अरुण धूमल के उस वक्तव्य को हास्यास्पद बताया है जिस में उन्होंने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह धर्मशाला में कल आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को देखने आना चाहें तो वे उनका स्वागत करेंगे।

आज यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में चौहान, छाजटा, जनार्था तथा शर्मा ने कहा कि अरूण धूमल का यह बयान उनके अहंकार व मानसिक दीवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अरुण धूमल किस हैसियत से मुख्यमंत्री के स्वागत की बात कर रहे हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे एच.पी.सी.ए. धूमल व उनके पुत्रों की निजी संपति हो। उन्होंने जानना चाहा कि क्या अरुण एच.पी.सी.ए. के कोई पदाधिकारी है या वहां से कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि अरुण धूमल को पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए फिर छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बारे में कोई टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरुण धूमल के इस बयान से यह साफ हो गया है कि एच.पी.सी.ए. भाजपा का राजनीतिक संगठन है, जिस पर धूमल परिवार का कब्ज़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निवास पर सी.बी.आई. की छापामारी इतिहास के काले पन्नों में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह घटिया हरकतें सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि धूमल तथा भाजपा के नेताओं द्वारा बार-बार सी.बी.आई. जांच की बात करने से यह बात भी सपष्ट हो जाती है कि सी.बी.आई. की इस रेड की भाजपा को पूरी जानकारी थी और यह सब भाजपा के इशारों पर हुआ है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *