केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 पुलिसकर्मी घायल

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में शामिल गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गग्गल एयरपोर्ट के लिए हमीरपुर से रवाना हुए थे। इस दौरान जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते चिल्ड्रन पार्क से आगे अचानक एक कुत्ता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले के साथ पीछे चल रही गाड़ी के सामने आ गया। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई और पीछे से चल रही एक अन्य गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। कुल मिलाकर काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक घटना में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि अनुराग ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इसी दौरान हादसा हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिवाली पर अपने घर हमीरपुर आए थे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल पुलिस जवानों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। वाहन चालकों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *