राठौर बोले: लोगों ने भाजपा के धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा अर्की,जुब्बल कोटखाई फतेहपुर उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा के धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में किसी सत्ता दल को उप चुनावों में इतनी बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है,जहां उसे एक भी सीट पर जीत हासिल नही हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जनमत खो दिया है अब उसे सत्ता में बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल की है इसलिए मुख्यमंत्री को प्रदेश में अब जल्द चुनाव करवाने चाहिए।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने इस जीत का श्रेय पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगों को दिया।उन्होंने भावुक होते हुए  कहा कि इन  चुनावों में वीरभद्र सिंह नही थे।उनकी कमी बहुत खली।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद उनपर था और सदैव बना रहेगा।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनाव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व व राहुल गांधी के मार्गदर्शन के साथ प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुर कीरत सिंह व संजय दत्त के दिशा निर्देश में हुआ जिसमें कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की।उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक की नही पूरे संगठन की है और संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

राठौर ने इन चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया पर जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा  बहुत थोड़े अंतर से हारी है पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में जहां भाजपा को पिछले चुनावों में बढ़त मिली थी,वहां उसे इन उप चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपनी हार को नहीं पचा पा रहें।

राठौर ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा इसे अपना सेमीफाइनल बता कर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को लेकर देख रही थी।मुख्यमंत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र में क्षेत्रवाद का नारा देकर लोगों को उनके प्रत्याशी को जिताने की दुहाई दी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का पूरा प्रयास करती रही।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदर्श आचार संहिता को डट कर दुरुपयोग किया।चुनाव आयोग भी सरकार के समक्ष बेबस नजर आया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिकायतों पर भी आयोग ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं  की।

इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से भाजपा सरकार को साफ संदेश गया है कि अब उसके पास जनमत नहीं  है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत है,और इसके लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  का नेतृत्व व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।

हर्षवर्धन ने कहा कि यह परिणाम देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ लोगों का रोष है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला अब शुरू हो गया है और आगामी चुनावों में भी अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी।उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गये है और कांग्रेस लोगों का इस जन समर्थन पर आभार प्रकट करती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *