हिमाचल: 8 नवंबर को कैबिनेट की बैठक..

सीएम बोले:-दिवाली मनाएं, पटाखे भी जलाएं, लेकिन इतने नहीं कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचे

हिमाचल:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 8 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।  स्कूलों के संचालन को जारी रखने या न रखने पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र विशेष में कोरोना के कुछ मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी। 

 जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पटाखों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि दिवाली मनाएं, पटाखे भी जलाएं, लेकिन इतने नहीं कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *