प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जीएस बाली को दी गई श्रद्धांजलि, पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर एवं कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

दिवंगत नेता को श्रद्जंलि देते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जी.एस. बाली के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ व लोगों के प्रति समर्पित नेता को खो दिया है जिसकी कमी कांगेस पार्टी में हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत जी.एस. बाली ने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। जी.एस. बाली कांग्रेस पार्टी के कदावर नेताओं में शुमार थे और हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने सच्चा जननेता खो दिया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। सरकार में मंत्री रहते उनके द्वारा किये गये विकाय कार्यों तथा नगरोटा बगवां के विकास में उनके  योगदान को जनता हमेशा याद रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण उनके सम्मान प्रदेश कांग्रेस ने आगामी पांच दिनों तक अपने सभी तरह के कार्यक्रम स्थगित कर दिये है। उन्होने कहा कि एक नवम्बर से कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ हो रहा था, परन्तु  दिवंगत नेता जी.एस. बाली जी के निधन के कारण अब यह कार्यक्रम भी बाद मे किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिवंगत जी.एस. बाली की अन्त्येष्टि में शामिल होने के लिए आज कांगड़ा के लिए रवाना हो गये हैं और कल दिवंगत नेता के अन्तिम संस्कार में भाग लेंगे। उन्होने कहा की पार्टी के साथ साथ मुझे व्यक्तिगत क्षति हुए है क्योंकि  मेरे उनके साथ बहुत घनिष्ठ संबद्ध थे।

इस शोक सभा में पूर्व विधाक आदर्श सूद, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीकृशन हिमराल, ज़िला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छजट्टा, एन मेहता, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, मोनिता चौहान, अनुराग संगराल, विक्रम ठाकुर, दलीप चौहान,  देविंदर कुमार रत्न, अनिल चौहान, महिला कांग्रेस की वृंधा सिंह, शांता राजटा, जिला महिला अध्यक्ष बनिता वर्मा सहित सत्या वर्मा, सुनिता ठाकुर, आरती निरमोही, राजेश शर्मा, दिक्षा सिंघा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुये।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *