हिमाचल: उपचुनाव में BJP के खिलाफ वोट करेगी संयुक्त किसान मोर्चा

शिमला: हिमाचल में 30 अक्टूबर एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने उपचुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अनिन्दर सिंह नॉटी ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा की संयुक्त किसान मोर्चा उपचुनाव में बीजेपी का विरोध करेगी। चारों सीटों पर बीजेपी की हार होगी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर आंदोलन को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 माह से देशभर के 28 राज्यों के किसान बागवान विभिन्न जगहों पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की सरकार इन कृषि कानूनों पर किसानों के साथ बातचीत कर हल नहीं निकालना चाहती है जिसके चलते अब तक 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा शासित सरकारें किसानों व बागवानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है, और उपचुनाव में भाजपा को इसका जवाब दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *