भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ चुका है : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस सरकार में महंगाई का ढोल पीटने वाले आज सत्ता में बैठे भाजपा के नेता गैस सिलेंडर 1100 रुपये,पेट्रोल 104 रुपए, डीज़ल 93 रुपये लीटर मिलने पर छुप कर शांति से बैठी है

कांग्रेस काम के नाम पर वोट मांग रही है,जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र की दुहाई देकर

कुल्लू: मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रही प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में 350 रुपए का गैस सिलेंडर,62 रुपए पेट्रोल,50 रुपए डीज़ल मिलने पर महंगाई का ढोल पीटने वाले आज सत्ता में बैठे भाजपा के नेता गैस सिलेंडर 1100 रुपये,पेट्रोल 104 रुपए,डीज़ल 93 रुपये लीटर मिलने पर छुप कर शांति से बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ चुका है। भाजपा  हाथी के दांत की तरह है जिसके खाने के ओर, और दिखाने के दांत ओर होते है,यह कहावत भाजपा पर स्टीक बैठती है।
आज कुल्लू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत गुशेंनी, मणिकर्ण, खराल बारी पधरु, लग बेली धोचक, कुल्लू शहर व शमशी में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का नारा हमेशा काम किया है,काम करेंगे  का रहा है और उसे वह साकार करती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस काम के नाम पर वोट मांग रही है,जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र की दुहाई देकर वोट मांग रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा आज भाजपा महंगाई पर अपना मुंह नहीं खोल रही है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को नजरअंदाज कर रही है। किसानों बागवानो की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। आम लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों में प्रदेश के बाहरी लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के साथ भाजपा सरकार बहुत बड़ा अन्याय कर रही है, उन्हें प्रदेश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज यह चुनाव भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ एक बहुत बड़ा जनमत साबित होगा। उन्होंने लोगों से इस चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका एक एक वोट स्व.वीरभद्र सिंह के लिए उनकी एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह वीरभद्र सिंह की भांति ही मण्डी की सेवा करते हुए उनके अधूरे सम्पनों को पूरा करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *