आनंद शर्मा बोले: भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का समय आ गया है, इसकी शुरुआत हिमाचल से शुरू होगी
आनंद शर्मा बोले: भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का समय आ गया है, इसकी शुरुआत हिमाचल से शुरू होगी
मण्डी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्माने कहा है कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त करके रख दी है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई इसकी दोषपूर्ण नीतियों व निर्णयों का परिणाम है।
आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के टकोली में प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि अब भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हिमाचल से और मण्डी से ही शुरू होगी।
आनंद शर्मा ने कहा कि आज जिस प्रकार से सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश गम्भीर चुनौतियों से गुजर रहा है। देश की विकास दर में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
आनंद शर्मा ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत देश में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ देश का जनमत साबित होगा।