प्रतिभा सिंह मजबूर नहीं मजबूत प्रत्याशी : मुकेश अग्निहोत्री

निरमण्ड/आनी:  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रतिभा सिंह मजबूर नहीं मजबूत प्रत्याशी है। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के जाने के बाद उनकी नेता प्रतिभा सिंह को वह अकेली व कमजोर समझने की कोई भूल न करें। नारी कभी मजबूर नहीं हर परिस्थिति में मजबूत होती है।उन्होंने उन्हें महिलाओं का सम्मान करने और उनकी नेता के खिलाफ किसी भी असभ्य भाषा से पूरी गुरेज करने को कहा है।

आज यहां प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुकेश ने कहा कि प्रतिभा सिंह उस परिवार से सम्बंध रखती है जिसने इस प्रदेश में बहुत लम्बे समय तक कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया और आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया।उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं है पर प्रतिभा सिंह के रूप में आज भी उनका आशीर्वाद व स्नेह हमारे पास है।

मुकेश ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह बताए उन्होंने अपने चार साल के इस शासनकाल में प्रदेश को क्या दिया? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि महंगाई कांग्रेस की देन है पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वीरभद्र सिंह के समय महंगाई बड़ी तो उन्होंने पीडीएस के तहत सस्ते राशन की एक बड़ी योजना शुरू की। आज प्रदेश में यह योजना दम तोड़ रही है। गैस का सिलेंडर 1100 व पेट्रोल 103 रुपए हो गया है। उनके शासनकाल में प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलती थी पर आज यहां बाहरी राज्यों के लोगों को मिल रही है।

मुकेश ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह इन दिनों हेलीकॉप्टर पर ज्यादा उड़ रहें है और जमीन पर पैर नहीं रख रहें है।यही वजह है कि उन्हें न तो धरातल पर सड़कों की हालत का कोई पता है और न ही जनसमस्याओं का।उन्होंने कहा कि न तो भाजपा को ही और न ही मुख्यमंत्री को लोगों से वोट मांगने का कोई अधिकार है।उन्होंने जयराम पर आरोप लगाया कि उन्होंने आज प्रदेश को भारी कर्जो में डूबा दिया है। यह पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपने इस कार्यकाल में 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है और जब वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता से बाहर होंगे तब अपनी विरासत में 85 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ कर जाएंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि इस प्रदेश व हम पर उनके बहुत अहसान है।इसलिए वोट प्रतिभा सिंह को ही देना होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *