शिमला: भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित किए चेतन बरागटा

शिमला: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा को तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के हो रहे उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नीलक सरैईक के विरुद्ध निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रचार करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। यह जानकारी भाजपा के कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने दी है। बता दें पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। उन्हें सेब चुनाव चिह्न मिला है।

 

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *