प्रतिभा सिंह बोलीं: उपचुनाव में जीत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र को होगी सच्ची श्रद्धांजलि

जोगेंद्रनगर/लडभड़ोल/बैजनाथ: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र  हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके किए गए विकास कार्यों पर उन्हें याद रखा जाएगा। प्रदेश का विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। मंडी संसदीय उपचुनाव में जीत उन्हें श्रद्धांजलि होगी। यह बात  जोगेंद्रनगर हलके में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने  रविवार को कही। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज पर उन्होंने उपचुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार में सस्ते राशन के डिपो खोले, लेकिन बाजार व डिपो में राशन का भाव बराबर है। महंगाई चर्म पर होने के कारण जनता बेहाल है। दो करोड़ देशवासियों को रोजगार का लालच देकर केंद्र सरकार ने सता हासिल की, लेकिन कोरोना काल में रोजगार को भी छीन लिया गया। जनसंपर्क अभियान में प्रतिभा सिंह का लडभड़ोल क्षेत्र से भराडू तक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुबह दस बजे के उपरांत बनांदर, दोपहर 12 बजे चौंतड़ा, दोपहर बाद सैंथल और चार बजे मच्छयाल भराडू में जनसभाएं की। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल, नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पार्षद प्यार चंद, शीला, कांग्रेस कार्यकर्ता अजय ठाकुर, चंद्रभूषण, रमन बहल, लक्की ठाकुर, राजेंद्र चौहान, विमला चौहान, सौरव, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं  उसके बाद बैजनाथ पहुंची और बैजनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि महादेव से मेरा हमेशा से ही एक अनोखा रिश्ता रहा है। मुझे हर विषम परिस्थिति से गुजरने की शक्ति मेरे भोलेनाथ ने ही दी है। राजा साहब के जाने से जो मन में शून्यता का आभास होता है, उससे तरने के लिए मुझे मेरे महादेव ही धैर्य देते हैं। बैजनाथ मंदिर में आरती कर मन उल्लासित है। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे मंडी का उद्धार करें और सभी को संवेदनशील, सहज, और करुणामय बनाएं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *