कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र द्रोहियों के चंगुल में फसना दुर्भाग्यपूर्ण : चुनाव समिति प्रमुख गणेश दत्त

  • प्रदेश फैसला करे कि देश द्रोहियों के साथ जाना है या राष्ट्रवादियों के जाना है

 शिमला: भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख एवं हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने भाजपा मुख्यालय शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की मुश्किल समय मे हर संभव मदद की, कोरोना काल मे प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका अहम रही है उसके लिए देश और प्रदेश उनका आभारी है।

गणेश दत्त ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय द्रोहियों के चंगुल में फसी है, कांग्रेस के 3 स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के जनरल को झप्पी पाते हैं, कन्हैया कुमार जेएनयू में देश के टुकड़े होंगे इंशा अल्ला, हर घर मे अफ़ज़ल के नारे लगाते हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आचरण महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। प्रदेश फैसला करे कि देश द्रोहियों के साथ जाना है या राष्ट्रवादियों के जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के सम्मान की बात करती है और कांग्रेस देश के टुकड़े करने की बात करती है। कांग्रेस पार्टी अपनी नीति को स्पष्ट करे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *