गोविंद राम शर्मा 8 अक्टूबर को भरेंगे अपना नामांकन

हिमाचल: प्रदेश की राजनीति के गलियारे में कहीं बगावत तो कहीं नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। उपचुनाव में टिकट घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस में घमासान जारी है।  जिसके चलते उपचुनावों से पहले भाजपा जुब्बल, फतेहपुर, अर्की और  मण्डी की  अंर्तकलह खुलकर सामने आने लगी है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 2 बार के विधायक रहे गोविंद राम शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।  वह 8 अक्टूबर शुक्रवार को नामांकन पत्र दायर करेंगे।

वहीं आज भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने नामांकन भरने का एलान कर दिया है। गोविंद अर्की से दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। इस बार उपचुनाव में पार्टी ने रतन पाल को टिकट सौंपा है। गोविंद राम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- अर्की की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से शुक्रवार सुबह 9.30 बजे नामांकन भरूंगा। गोविंद राम शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों से पार्टी और अर्की की जनता की सेवा की है। जनता की मांग पर ही वह चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। जानकारी अनुसार जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता आशा परिहार, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता उनके साथ हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *