हिमाचल: प्रतिभा सिंह माँ का आशीर्वाद लेने पहुंची हाटेश्वरी मंदिर

कल करेंगी प्रतिभा सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल

शिमला: हिमाचल में मण्डी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी  प्रतिभा सिंह  ने आज रोहडू पहुंचकर माता हाटेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  उन्होंने बताया कि माता हाटेश्वरी के मंदिर में शीर्ष झुकाकर मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि माता के चरणों के आगे नतमस्तक होते समय मन में मण्डीवासियों के मंगल और उद्धार कामना की। मां सदैव इस क्षेत्र को समृद्ध और प्रगतिशील रखें, ऐसी मेरी प्रार्थना है।

वहीं मण्डी संसदीय उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8 अक्तूबर यानि कल  अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और इसके तुरंत बाद वे चुनाव प्रचार में जुट जाएंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *