मेरा हिमाचल से पुराना और गहरा रिश्ता : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

  • बोले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मेरा रिश्ता 32 साल पुराना

  • सुरेश कश्यप के कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष, अपने क्षेत्र की लड़ाई लड़ते हैं

  • हिमाचल छोटा प्रदेश पर, प्रगति में सबसे तेज़

  • काली बाड़ी मंदिर में जाकर लिया माँ का आशीर्वाद

शिमला : वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल आज हवाई मार्ग से अन्नाडेल पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सेहजल, भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया गया। मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार सहित शिमला में माँ काली बाड़ी मंदिर में जाकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। जब भी पीयूष गोयल शिमला आते है तो काली बाड़ी का आशीर्वाद ज़रूर लेते हैं।

इसके उपरांत वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सहजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, रवि मेहता एव भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण, टिकाकरण एव स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वागत भाषण में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 21 दिवसीय सेवा ही समर्पण अभियान चला रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आए यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने भाषण में मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सश्क्त नेतृत्व मिला है। आज जिस प्रकार से मोदी ने देश को इस कोविड संकटकाल में संभाला है वो तारीफ योग्य है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मेरा रिश्ता 32 साल पुराना है। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कर्मठ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश है पर तेज़ गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल पहला प्रदेश बना जिसने सभी नागरिकों को प्रथम वैक्सीन डोज़ लगाई और नवंबर में दूसरी डोज़ लगाने में भी देश में हिमाचल के प्रथम स्थान पर आएगा। उन्होंने कहा कि मेरा हिमाचल से पुराना और गहरा रिश्ता है मेरी दादी सुबाथू से है मैं एक बार वहाँ जाना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सेवा से मेरा जन्मदिन मनाना है और ज़रूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। 7 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान चलने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्ष तक देश की सेवा की है 13 साल मुख्यमंत्री गुजरात के रूप में और  7 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में। प्रधानमंत्री हिमाचल के प्रभारी भी रह चुके हैं और हमेशा हिमाचल को लेकर चिंतित रहते हैं। मंत्री पीयूष गोयल ने टूटू में एक टिकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *