विकास के पैमाने पर भारत का सिरमौर बने हिमाचल : राष्ट्रपति

कोरोना काल में सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने की जयराम सरकार और कोरोना वॉरियर्स की तारीफ

शिमला : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कोरोना काल में सराहनीय कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और कोरोना वॉरियर्स की सराहना की। राष्ट्रपति  ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि एक दिन हिमाचल विकास के पैमाने पर भारत का सिरमौर बने।

विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव के इस पर्व पर हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को पूरे देश की ओर से मैं बधाई देता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति बने।

राष्ट्रपति जी ने कहा कि यह वर्ष पूरे देश और हिमाचवासियों के लिए हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण है। इसी वर्ष हम स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे हैं और साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना की स्वर्ण जयंती भी मना रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष के संबोधन को परिपक्व लोकतांत्रिक संस्कृति का अनुकरणिय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक जिला है सिरमौर और मैं आशा करता हूं कि विकास के पैमाने पर हिमाचल भारत का सिरमौर बने।

संबोधन में बाबा कांशी राम, श्याम सरण नेगी का जिक्र इसके अलावा राष्ट्रपति जी ने अपने भाषण में पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम, हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार, देश के पहले वोटर श्याम सरण नेगी, पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा और अन्य वीरों को भी याद किया।

राष्ट्रपति जी ने कहा कि हिमाचल विकास के कई मापदंडों में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। हिमाचल के लोगों ने 50 वर्ष में विकास की नई गाथा लिखी है। इसके लिए सभी पूर्ववर्ती सरकारों न अहम भूमिका निभाई है।

‘प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने लोगों के प्रति संवेदनाएं’

राष्ट्रपति  ने हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल के अलावा, वीरभद्र सिंह को याद किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति  ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

कोरोना वॉरियर्स की सराहना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में अटल टनल का जिक्र भी किया और शत प्रतिशत आबादी को पहली डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित करने पर कोरोना वॉरियर्स की सराहना भी की।

पीएम मोदी की ओर से हिमाचलवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति  ने पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा राष्ट्रपति  ने कहा कि उन्हें हिमाचल से विशेष लगाव है वह पहली बार साल 1974 में हिमाचल आए थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *