राष्ट्रपति 17 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगे सम्बोधित

शिमला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व का स्वर्णिम वर्ष मना रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 17 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश प्रदेश पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय सत्र का आयोजन पूर्वाह्न 11.00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सत्र को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति 16 सितम्बर को शिमला पहुंचेंगे तथा 17 सितम्बर को उनका विधान सभा में आगमन तथा सम्बोधन होगा। राष्ट्रपति 19 सितम्बर तक हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रवास पर रहेंगे।

परमार ने कहा कि विशेष सत्र के आयोजन के लिए विधान सभा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबद करने, यातायात को सुचारू रखने तथा पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था हेतु उन्होंने पुलिस प्रमुख संजय कुंडू तथा विभाग के अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सत्र के आयोजन से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों के साथ दो दिन पूर्व एक बैठक की थी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी सत्र के आयोजन में कोई कोताही न बरतें तथा समय रहते अपना कार्य पूरा करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा बिना पास के कोई भी परिसर में प्रवेश न पायें।

परमार ने कहा कि इस पर अवसर पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार तथा प्रो. प्रेम कुमार धूमल को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा पूर्व सदस्य भी अपने सम्बोधन के माध्यम से अपना अनुभव सांझा करेंगे व भविष्य की योजनाओं पर भी अपना प्रकाश डालेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *