हिमाचल : प्रदेश से 26 सितंबर तक होगा मानसून विदा

17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश में 26 सितंबर तक मानसून विदा होगा। 13 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 19 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मण्डी जिले को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मण्डी जिले में भी सामान्य से मात्र दो फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। 13 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश भर में 566 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सामान्य बारिश 696 मिलीमीटर को माना गया है। प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *