विधानसभा का विशेष सत्र : राष्ट्रपति को निमंत्रण देने मुख्यमंत्री जयराम हुए दिल्ली रवाना

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को न्योता देने के लिए बुधवार दोपहर दिल्‍ली रवाना हो गए। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार व मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह भी दिल्ली दौरे पर गए हैं। बुधवार दोपहर के वक्‍त शिमला स्थित अनाडेल से हेलिकाप्टर से तीनों रवाना हुए। वीरवार को मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे और विशेष सत्र में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। राष्ट्रपति 17 सितंबर को हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से भी मिलेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *