IGMC लंगर विवाद: कांग्रेस ने अस्पताल के बाहर दिया धरना

शिमला: आईजीएमसी में पिछले कई वर्षों से लंगर चला रहे सरबजीत सिंह बॉबी के समर्थन में राजनीतिक संगठन उतर आए हैं। कांग्रेस खुल कर उनका समर्थन कर रही है। रविवार को जहां रिज मैदान पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह धरने पर बैठे थे वहीं, सोमवार को कांग्रेस पार्टी के विभिन संगठनों ने आईजीएमसी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर, प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इसके साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर कांग्रेस ने भूख हड़ताल शुरू करने की भी चेतावनी दी है।

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू ने कहा कि सरबजीत सिंह बॉबी 7 सालों से आईजीएमसी अस्पताल में गरीब लोगों को खाना खिलाने का पुण्य कार्य कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत हटा दिया गया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से सरबजीत सिंह बॉबी को लंगर सेवा जारी रखने की अनुमति देने का अग्राह किया और चेताया कि अगर ऐसा नही किया जाता है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के साथ ही भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *