किन्नौर में भूस्खलन से नेशनल हाइवे 5 बंद, यातायात प्रभावित
किन्नौर में भूस्खलन से नेशनल हाइवे 5 बंद, यातायात प्रभावित
किन्नौर : किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है ऐसा दिखाई पड़ रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है।
इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था।