अफगानिस्तान में फंसा हिमाचल का युवक, परिजनों ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद

  •  मुख्यमंत्री ने दिया जल्द वापस लाने का आश्वासन

शिमला: तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने कब्जे में ले ली है। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया। तालिबान ने अफगानिस्तान में युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान पर तालिबान  का कब्जा होने के बाद वहां पूरे देश में तनाव का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश का एक युवक अफगानिस्तान में फंस गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली है। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा युवक को जल्द ही अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि देश के कुछ लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए थे जो कि सुरक्षित वापस आ गए हैं। हालांकि कुछ और लोग भी अभी वहां फंसे हुए। इन लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी सकुशल भारत लौटेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *