भाजपा कुसुम्पटी मंडल अध्यक्ष पर हमला

शिमला: शहर के कसुम्पटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र सिंह के बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि बहस इतनी बढ़ गई कि उक्त व्यक्ति राजेंद्र सिंह ने अब कसुम्पटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर हमला कर दिया। हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

जानकारी अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम्पटी विधानसभी क्षेत्र की पटगैर पंचायत के घड़ोग गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे, तो इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद राजेंद्र ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हुई और राजेंद्र ने अपनी बंदूक के बट से जितेंद्र भोटका पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बंदूक के बट से गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *