हिमाचल: प्रदेश विश्वविद्यालय में VC को सेवा विस्तार देने पर भड़की NSUI

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार को मिली एक साल के सेवा विस्तार के खिलाफ एनएसयूआई ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार की एक्सटेंशन के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शिमला के चौड़ा मैदान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तक पदयात्रा के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के कार्यालय के बाहर के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वीसी के ऑफिस में जाने की कोशिश की।

 इस पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि प्रो. सिकंदर कुमार को एक्सटेंशन देना सरासर गलत है उन्होंने कहा कि प्रो. सिकंदर कुमार विशेष विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हो रही भर्तियों में विशेष विचारधारा के लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की एक्सटेंशन को रद्द करें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने एक्सटेंशन रद्द नहीं की, तो एनएसयूआई प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार की नियुक्ति और अब 1 साल की मिली एक्सटेंशन के खिलाफ कार्यकर्ता लंबे समय से संघर्षरत हैं। इससे पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने 2 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल के जरिए भी अपना विरोध जताया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *