किन्नौर: बटसेरी में भूस्खलन से पुल टूटा, 9 लोगों की मौत 3 घायल

किन्नौर : किन्नौर जिले के बटसेरी में पहाड़ी से चट्टान गिरने से बटसेरी गांव को जोड़ने वाला पुल टूट गया है। जानकारी के अनुसार बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हैं।

भूस्खलन के कारण गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है। पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा एक बड़े वाहन को भी नुकसान हुआ है।   सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

पुलिस थाना सांगला के मुताबिक अभी बटसेरी की पहाड़ियों से चट्टानों के गिरने का क्रम जारी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *