हिमाचल: प्रदेश सरकार ने नियुक्त किए तीन बोर्ड-निगमों के उपाध्यक्ष

हिमाचल: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन बोर्ड-निगमों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को प्रधान सचिव पर्यटन सुभाशीष पंडा की ओर से इस बाबत लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, फतेहपुर से ओम प्रकाश चौधरी को पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसजेएंडई) की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। वहीं, संजय गुलेरिया को राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।  

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *