चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

किन्नौर: सतलुज नदी में गिरा वाहन,चालक लापता

किन्नौर: जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर शनिवार को खारों के समीप एक बीआरओ का वाहन सतलुज नदी में जा गिरा। वाहन (16E 73219) चंडीगढ़ से सामान लेकर 108 समदो जा रहा था। इस हादसे में वाहन चालक हरियाणा निवासी दीपक कुमार सतलुज नदी के तेज बहाव में बह गया है जोकि अभी तक लापता है तथा पुलिस द्वारा उसे ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। वाहन में चालक के अतिरिक्त कितने लोग सवार थे, इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, वहीं दुर्घटना के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी  देते हुए तहसीलदार मुरंग ने बताया कि यह दुर्घटना किन्नौर जिले के खारो पुल के समीप आज शाम करीब 4:30 मिनट पर हुई। जानकारी अनुसार यह वाहन (16E 73219) चंडीगढ़ से समदो के लिए राशन लेकर जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरा। इसमें चालक  दीपक (उम्र 26 साल) पुत्र सुरेन्द्र कुमार गावों पाली हरियाणा के होने की पुष्टि हुई है। जो अभी लापता बताया जा रहा है। इस दुर्घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *