कुल्लू: सैंज के जौली नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा मलबा, फसलें तबाह
कुल्लू: सैंज के जौली नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा मलबा, फसलें तबाह
कुल्लू: प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई स्थानों में भारी नुकसान भी हुआ है। कुल्लू में रात से हो रही बारिश के बाद नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। सैंज घाटी के भलान इलाके में भी भारी बारिश के बाद नाले का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले की सैंज घाटी में हुई भारी बारिश से ग्राम पंचायत भलाण-2 के जौली नाले में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में पूरा गांव बाल-बाल बच गया। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि फसलों को छोड़कर घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।