अनुराग ठाकुर का जवाब, कहा- नेतृत्वहीन कांग्रेस आर्थिक आंकड़ों की हेराफेरी से फैलाना चाहती है सनसनी

हिमाचल: सांसद अनुराग ठाकुर का कद बढ़ा, मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

  • अनुराग ठाकुर की केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते ही समीरपुर में लगा बधाई देने वालों का तांता

  • पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर पूर्व मुख्यमंत्री को दी बधाई

 हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में प्रमोशन मिल गया है। उन्होंने बुधवार शाम को 15वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर को उनके प्रदर्शन पर यह तोहफा मिला है। वर्तमान में उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट मामले मंत्रालय था। अनुराग ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में धर्मपत्नी शैफाली ठाकुर भी मौजूद रहीं।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है।

अनुराग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवॉर्ड मिल चुका है।

वहीं केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर की ताजपोशी से हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार शाम जैसे ही इसकी घोषणा सब लोगों ने सुनी तो लोग खुशी से झूम उठे हालांकि हिमाचल में सुबह से ही लोग दिल्ली से आने वाली खुशखबरी का बेताबी से इंतजार कर रहे थे और बार-बार जानकारी प्राप्त करने की भी कोशिश कर रहे थे। इंतजार की घड़ियां जैसे ही खत्म हुई तो लोगों ने और जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर मिठाईयां बांटकर वह पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया।

अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते ही हमीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को जैसे ही अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली तो पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी के मौके पर कई लोगों ने समीरपुर का रुख किया और वरिष्ठ भाजपा नेता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंच गए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के कई राजनीतिक हस्तियों ने व केंद्र के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को दूरभाष पर बधाई दी है। इस खुशखबरी के बाद हमीरपुर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और प्रदेश के कई लोगों ने वहां पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को बधाइयां दी हैं। मिलने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं सब से मिलकर यह खुशी सबसे बांटी है।

समीरपुर में बधाइयां देने पहुंचने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेवशर्मा जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभय वीर सिंह लवली जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चौपड़ा जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल आईटी प्रकोष्ठ संयोजक जग सिंह ठाकुर विशाल पठानिया अनिल परमार इत्यादि का नाम शामिल है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *