पेन डॉउन हड़ताल के समर्थन में सीनियर डॉक्टर्स ने की सांकेतिक हड़ताल
पेन डॉउन हड़ताल के समर्थन में सीनियर डॉक्टर्स ने की सांकेतिक हड़ताल
हिमाचल: हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोशिएशन की सोमवार से चली आ रही 2 घंटे की पेन डॉउन हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को सीनियर डॉक्टरों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। आईजीएमसी सेमडीकॉट के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सूद ने बताया कि उनकी मुख्य मांग पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर है।
आईजीएमसी में सभी डॉक्टर्स ने सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पेन डॉउन हड़ताल की और ओपीडी में किसी भी मरीज को चेक नहीं किया। आईजीएमसी सेमडीकॉट के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सूद ने बताया कि उनकी मुख्य मांग पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर है। उन्होंने कहा कि आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल है। अगर मांगें नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में सप्ताह में 2 दिन या पूरे दिन की हड़ताल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब वेतन आयोग के तहत प्रैक्टिस अलाउंस 25 से 20 फीसदी कर बेसिक वेतन से डी-लिंक करने का डॉक्टरों में रोष है। इसके साथ डॉक्टर्स के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं की वह निंदा करते हैं।