इंदु गोस्वामी बनी बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री
इंदु गोस्वामी बनी बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री
हिमाचल: पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली इंदु गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इंदु गोस्वामी वर्तमान में हिमाचल से राज्यसभा सांसद हैं। हाल ही में नॉर्थ ईस्ट खासकर असम विधानसभा चुनावों में इंदु गोस्वामी के प्रचार प्रसार और खासकर महिलाओं में उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।