हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

हिमाचल: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों को सौंपी गई उपचुनाव की जिम्मेवारी

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश में प्रस्तावित तीन उपचुनावों मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उप चुनावों के दृष्टिगत बेहतर समन्वय तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायको को जिम्मेवारियां सौंप दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय उप चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रभारी संजय दत्त व गुरकीरत सिंह कोटली को संयुक्त तौर पर इन चुनावों के लिये पार्टी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,विधायक आशा कुमारी,सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव रणनीति की जिम्मेदारी दी गई है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा उप चुनाव के लिए राजीव शुक्ला ने प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त को इस चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों विधायक रामलाल ठाकुर,कर्नल धनीराम शांडिल,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन व विधायक हर्षवर्धन चौहान के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी दी है।
इसी तरह प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी गुरकीरत सिंह को फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जी.एस. बाली,चंद्र कुमार व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा के साथ बेहतर समन्वय व चुनावी रणनीति की विचार विमर्श की जिम्मेदारी सौंपी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा को इन चुनावों में बेहतर तालमेल व समन्वय बनाने में सभी नेताओं के साथ सहयोग करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *