प्रदेश को केंद्र से मिलेंगे 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और 300 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 

प्रदेश को केंद्र से मिलेंगे 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और 300 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 

  • मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की भेंट

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की।राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य को इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 500 सिलेंडर प्रदेश को मिल चुके हैं, जबकि 500 शीघ्र पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में स्थापित करने के लिए आधा टन क्षमता वाले 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और कारपोरेट सामाजिक दायित्व निधि के अन्तर्गत प्रदेश को 300 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की ऑक्सीजन क्षमता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो शीघ्र ही बी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्टेट ऑफ आर्ट माॅडर्न अस्पताल स्वीकृति करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 के.एल. क्षमता का इथेनाॅल संयंत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया है। इथेनाॅल संयंत्र द्वारा अनाज से इथेनाॅल बनाया जाता है, जिसे पेट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण में कमी आएगी, इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *