अनुराग ठाकुर का जवाब, कहा- नेतृत्वहीन कांग्रेस आर्थिक आंकड़ों की हेराफेरी से फैलाना चाहती है सनसनी

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को भेजे मेडिकल उपकरण..

हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  आज केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हिमाचल के कोरोना वॉरियर्स के लिए भेजे जा रहे मेडिकल उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सेवा ही संगठन के माध्यम से कोरोना आपदा के दौरान देशवासियों की सेवा में लगे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं  अनुराग ठाकुर की सराहना की।

जगत प्रकाश नड्डा  ने कहा “ इस कोरोना काल में भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के निर्देशानुसार सेवाकार्यों में जुटी है। सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों व कोविड मरीज़ों के लिए मेडिकल उपकरण भेजने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों को घर द्वार मुफ़्त उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रही अनुराग ठाकुर की पहल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल यूनिट्स इन मेडिकल उपकरणों को हिमाचल के सभी 12 ज़िलों में पहुँचाकर सेवाकार्य में जुट जायेगी। मैं इस अनुपम कार्य के लिए अनुज अनुराग ठाकुर को बहुत साधुवाद देता हूँ।”  मेरा हिमाचल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से निवेदन है कि अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे गये इन सहायता उपकरणों को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।”

हिमाचल के सभी 12 ज़िलों में भेजे जा रहे मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री सूची निमिनवत है..

  • 1- थ्री प्लाइ मास्क     -3,00,000

  • 2-एन-95 मास्क       -50,000

  • 3-ग्लव्स                    -25,000

  • 4-फ़ेस शील्ड             -10,000

  • 5-पीपीई -किट          -7,000

  • 6- ऑक्सीजन मास्क -6,000

  • 7-एनआरएम               -3,200

  • 8-ऑक्सीजन रेगुलेटर -1,500

  • 9-नेजल कैनुला          -250

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *