शिमला : कोटखाई में आग लगने से जिंदा जली महिला, 6 घर जलकर हुए राख

  • मुख्यमंत्री ने किया आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त

शिमला: शिमला जिला के कोटखाई तहसील के तहत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में भयंकर अग्निकांड में 6 मकान जल कर राख हो गए। अग्निकांड इस घटना में एक महिला के भी आग की चपेट में आने से मौत हुई है। अभी तक महिला शव बरामद नहीं हो पाया है। शिमला की कार्यवाहक एसपी मोनिका भुटूंगरू ने घटना की पुष्टि की है।

 5bf9bd7b-0345-42e2-9c5d-e427f26bd6feपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से 70 किलोमीटर दूर कोटखाई के फनैल गांव में देर रात को मकान में आग लग गई थी। इस दौरान एक के बाद एक 6 घर आग की चपेट में आ गए और राख हो गए। आग से फनैल निवासी प्रभु दयाल, बिमला देवी, राजेश कुमार, जय लाल, देवी सिंह और जय किशन के घर पूरी तरह से राख हो गए हैं। वहीं मंदिर को भी आंशिक नुकसान हुआ है। देर रात अढ़ाई बजे लगी आग पर सुबह 10 बजे तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। इस गांव के लिए सड़क की सुविधा न होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई।

पुलिस का कहना है कि अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री ने किया आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला शिमला की कोटखाई तहसील के गांव फनैल में आग लगने से एक महिला की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त किया। इस घटना में छः घर भी जलकर राख हो गए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *