हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। वहीं उनके बेटे कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिमला ग्रामीण से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बीते सात दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों को अपनी कोरोना संक्रमण जांच करवाने की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से फ़ोन द्वारा उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।