पौधरोपण पर्यावरण के लिए संजीवनी समान: प्रो.धूमल

  • पूर्व सीएम ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

टौणीदेवी: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर पौधरोपण कर बड़ी ही सादगी से इस बार अपना जन्मदिवस मनाया। हालांकि हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रदेश भर में मौजूद उनके समर्थक कुछ दिन पहले से ही बार बार उनसे संपर्क साध कर उनसे मिलने और शुभकामनाएं व्यक्त करने की इच्छा जाहिर कर रहे थे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर संदेश ज़ारी कर कहा था कि जन्मदिन से जुड़ा कोई भी बड़ा कार्यक्रम इस बार उनके निवास पर नहीं होगा और सभी लोगों कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते संचार साधनों से उन्हें शुभकामनाएं दें और कोविड नियमों का पालन करें। लोगों ने उनकी बात मानी और अपने अपने क्षेत्रों में कोविड नियमों का पालन कर उनका जिनमदिवस मनाया भी।

ख़ैर बात पौधरोपण की हो रही है तो यह भी बताना बहुत ज़रूरी है कि पूर्व सीएम प्रो० धूमल हमेशा से ही पर्यावरण और वृक्षारोपण के बहुत बड़े हिमायती रहे हैं। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए पूरी तरह से प्लास्टिक बैन लागू किया था और स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत की थी।

इस अवसर पर प्रो० धूमल ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण के।लिए संजीवनी समान होता है। वृक्ष पर्यावरण ही नहीं अपितु मनुष्य जीवन के।लिए भी बहुत ज़रूरी हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने चाहिए व उनकी देखभाल करनी चाहिए, वर्तमान समय में यह भी बहुत बड़ा पुण्य है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *