कांग्रेस पार्टी कभी भी विकास नहीं करती केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस कभी भी विकास नहीं करती केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

मण्डी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नगर निगममण्डी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और बैहना, तल्याडा एवं थानैडा में सभाओं को संबोधित किया ।उन्होंने मण्डी नगर निगम क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार है और अब मण्डी में सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीतकर मण्डी के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी विकास नहीं करती केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र जो नगर निगम क्षेत्र में जोड़े है उनमें और तेज़ गति से विकास होगा, अब मंडी को केंद्र सरकार से कई ज़्यादा मदद मिलेगी जिससे मण्डी में हो रहे विकास को और गति मिलेगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है, हमारा किया एक एक वायदा पूर्ण किया जाएगा , अब मण्डी को पानी की समस्या से निजात मिलेगा, मुख्यमंत्री द्वारा 100 करोड़ की पार्किंग का शिलान्यास किया है जिससे मण्डी को पार्किंग की समस्या खत्म होगी , मंडी के हर वार्ड को एम्बुलेंस रोड मिलेंगे, 70 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र को सिवरेज की योजना प्राप्त हुई है ।
उन्होंने कहा कि मण्डी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है, 150 करोड़ की लागत से शिव धाम एवं मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी के विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा किमण्डी को एनडीआरएफ की बटालियन मिली है जो कि मण्डी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के बेटे है जिन्होंने मण्डी को नगर निगम का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार का राजनीतिक दल नही है अपितु कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस आयी है तब तब भर्ष्टाचार का बोल बाला रहा है, जब से भाजपा का साशन आया है यब से भ्रष्टाचार का नामो निशान समाप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाली 7 तारीक को मण्डी में भी हमारा महापौर और उपमहापौर होगा। जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है।
कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री राम लाल मार्कण्डेय उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *