हिमाचल के युवा आइपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री और मोहित चावला टॉप-50 एसपी में शामिल

हिमाचल : प्रदेश के दो युवा आइपीएस अधिकारी देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे में टॉप-50 पुलिस कप्तान में एसपी मण्डी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला ने जगह बनाई है। उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया मैगजीन ने शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट जारी की है। सर्वे के मापदंडों और ग्राउंड सर्वे के आधार पर क्राइम कंट्रोल, लॉ एड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने में त्वरित क्षमता, सजगता और व्यवहार कुशलता पर उन्हें चयनित किया गया।

फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट के मुताबिक वर्तमान में देशभर में करीब 700 से अधिक एसपी में सिर्फ  50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान को चुनना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सर्वप्रथम विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे के आधार पर लगभग 200 जिला पुलिस कप्तानों (एसपी, एसएसपी, डीसीपी, कमिश्नर) को चयनित किया गया। इसमें प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। इन सभी अधिकारियों को 50 वर्गों में बांटा गया। इसके बाद हर वर्ग से एक-एक लोकप्रिय पुलिस कप्तान को सूची में शामिल गया गया।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *