हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों को चार अप्रैल तक अवकाश

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की दसवीं कक्षा की डेटशीट

हिमाचल: प्रदेश के विशेष परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तीन के बजाय चार घंटे में पूरी कर सकेंगे। विशेष परीक्षार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड यह सुविधा दे रहा है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा के नियमित और एसओएस के तहत अध्ययनरत इन विशेष परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 13 अप्रैल से होंगी। इनके लिए बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है। विशेष परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 13 अप्रैल से सुबह के सत्र में होंगी। एक मई को समाप्त होंगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड दसवीं के नियमित व राज्य मुक्त विद्यालय के तहत सेकेंडरी कोर्स के विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक लेगा। विशेष छात्रों को समस्त सुविधाएं संबंधित केंद्र में समन्वयकों की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विशेष बच्चों को बोर्ड यह सुविधा देता आया है।

  • विशेष छात्रों की दसवीं की डेटशीट

  • दिनांक       नियमित               एसओएस

  • 13 अप्रैल   हिंदी                  हिंदी

  • 16 अप्रैल   गणित                 गणित

  • 19 अप्रैल   विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी     विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • 20 अप्रैल   फाइनेंशियल लिटरेसी             –

  • 22 अप्रैल   अंग्रेजी                 अंग्रेजी

  • 24 अप्रैल   संस्कृत/ उर्दू            संस्कृत/पंजाबी

  • 26 अप्रैल   सामाजिक विज्ञान         सामाजिक विज्ञान

  • 28 अप्रैल   कला-ए/स्वर संगीत         कला-ए/अर्थशास्त्र

  • 30 अप्रैल   वाद्य संगीत/गृह विज्ञान     गृह विज्ञान

  • 1 मई     कंप्यूटर साइंस             कंप्यूटर साइंस

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *