सांसद राम स्वरूप शर्मा की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

  • शोक संतप्त परिजनों से मिलकर व्यक्त कीं अपनी संवेदनाएं 

  • सांसद राम स्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज सांसद राम स्वरूप शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मच्छयाल शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सांसद राम स्वरूप शर्मा के मंडी जिला के अंतर्गत  जोगिंदरनगर के समीप पैतृक गांव जलपेहड जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

जय राम ठाकुर ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु को न केवल मंडी संसदीय क्षेत्र बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि राम स्वरूप शर्मा को उनके विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व तथा कर्तव्य निष्ठा के लिए सदैव याद किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर व प्रकाश राणा, राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, बाल कल्याण परिषद् की अध्यक्ष पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, राज्य व जिला भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, राज्य व जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी, आरएसएस तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, विश्व हिन्दू परिषद् आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *