हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस 21 को करेगी प्रत्याशियों सूची जारी

शिमला: चार नगर निगमों में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची 21 मार्च को जारी करेगी। इससे पूर्व 19 मार्च से पहले या इस दिन तक इन नगर निगमों के चुनावों के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक संभावित प्रत्याशियों बारे अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।20 मार्च को संभावित प्रत्याशियों की डिटेल रिपोर्ट बनेगी और 21 मार्च को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में तय नामों के बाद कांग्रेस आलाकमान की सहमति के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज मीडिया ब्रीफिंग में उक्त जानकारी देते हुए कहा की कांग्रेस पूरी पारदर्शिता के साथ जितने वाले उम्मीदवारों को इस चुनाव में उतारेगी। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में कांगड़ा, मण्डी, व सोलन जिलों में होने वाले इन नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत दौरे से लौटे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ इस बारे व्यापक विचार विमर्श भी किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन चारों नगर निगमों में शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन नगर निगमों के चुनावों पर अपना एक विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेगी।
राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पूर्व की भांति इन चुनावों को भी प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है।बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर बनाए जा रहें है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने तीन साल के शासनकाल में नए बनाये गए नगर निगम क्षेत्रों की कोई सुध नही ली, अब यहां चुनावों के दृष्टिगत बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है।उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन नगर निगमों में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी मूल भूत सुविधा नही दी गई है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन चुनावों को लेकर भारी उत्साह में है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं। पार्टी के पर्यवेक्षक पार्टी प्रत्याशियों बारे वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा रही है।पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस जनसभा में भाग लेने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ साथ उनका भी अध्यक्ष होने के नाते उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक नई मजबूती मिली है जो एकता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार भी प्रकट किया।
राठौर ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, रसोई गैस जैसे अनेक मुद्दे है। उन्होंने कहा कि आज डिपुओं से मिलने वाले सस्ता राशन भी मंहगा हो गया है। डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहें है। सरकार ने इनसे वेट तक कम नहीं किया।सरकार ने गाड़ियों की चालान राशि मे भारी बढ़ोतरी कर लोगों से धन उगाही का एक ओर ढंग निकला लिया है। अपने चहेतों को पिछले दरवाजे से नौकरियां दी जा रही है। कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। जनता पर करो का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। विकास की योजनाएं ठप पड़ी है।सरकार की कार्यप्रणाली से लोग परेशान है।  उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।
राठौर ने कहा कि भाजपा इन दिनों फिर से लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने लग पड़ी है। कभी राम के नाम पर,कभी शिव के नाम पर और अब भगवान कृष्ण के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने लगी है। उन्होंने इसे चाटूकारिता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि भाजपा नेता सुनियोजित रणनीति के तहत आम जनता का ध्यान समस्याओं से हटाने का प्रयास कर रही है।उन्हें अपने इस कृत्य के लिए प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
—————————————————–
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक 22 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि अनुशासन समिति की नई अध्यक्ष बनने के बाद विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में यह पहलीं बैठक होगी।इस बैठक में पार्टी में अनुशासन से जुड़े अनेक मसलों पर विचार विमर्श होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *