मिशन रिपीट के लिए एकजुटता से लगें कार्यकर्त्ता : संजय टण्डन

  • प्रदेश कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस में बढ़ चुकी है गुटबाजी 

  • मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कस लेने की अपील 

शिमला : प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने शनिवार को जिला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जिला टीम के साथ बैठक की और पार्टी की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और एच बीआई डीसी के उपाध्यक्ष रामकुमार भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संजय टंडन ने भाजपाइयों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कस लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित ऐसी नीतियां लागू कर हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इन्हीं नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब करने के लिए जुट जाना चाहिए। संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक किसी सरकार के रिपीट ना होने का मिथक इस बार जयराम की सरकार तोड़ने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ चुकी है और कांग्रेस के प्रदेश में अनेकों गुट बन चुके हैं। राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस एक परिवार के प्रति समर्पित पार्टी बनकर रह गई है। यही कारण है कि देश के हर राज्य से धीरे-धीरे जनता का विश्वास कांग्रेस से उठता जा रहा है। हिमाचल में भी कांग्रेस की एक परिवार के प्रति निष्ठा आएं और अनेकों गुटों में बंटना उसके ताबूत में अंतिम कील का काम करेगा।
संजय टंडन ने कहा कि प्रदेश भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है भाजपा एक असंगठित संगठन है जो पूरे दमखम के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से अपील की आने वाले 30 अप्रैल तक कोविड वैक्सीन  में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के साथ साथ 45 वर्ष से अधिक आयु के गम्भीर बीमारी वाले लोगों को इस वैक्सीन के प्रति जागरूक करें ।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *