प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

  • भाजपा पर संवैधानिक पदों का दुरूपयोग करने का लगाया आरोप

  • फूंका मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पर एफआईआर दर्ज करने व निलंबित करने की मांग की

  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व पंचायतीरात के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

शिमला : प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिला शिमला के अध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल जिला शिमला ने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस विधायकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और 5 विधायकों पर दर्ज की गई फर्जी एफआईआर और विधानसभा सत्र से किए गए निलंबन को रद्द करने के लिए राजीव भवन से ओल्ड बस स्टैंड तक प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाली और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ संवैधानिक पदों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।

बांश्टू ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार के विधायक व उपाध्यक्ष अपने संवैधानिक पद का दुरूपयोग कर रहे हैं और जिस तरह गत दिवस 2 मार्च, 2021 को शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर उनके उपर एफआईआर दर्ज करने व उनके निलंबन की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महासचिव व लोकसभा क्षेत्र शिमला की प्रभारी ऊषा मेहता, जिला शिमला के अध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू के अलावा रक्षा जोक्टा, रितू, सोनिया भाक्टा, आशिमा शर्मा, गोलू चैहान, रिंपल मैहता, प्रकाश शर्मा, किशन चैहान, मनोज, संदीप चैहान, योगेश ठाकुर, यासीन भट्ट, अतुल, हेमु ठाकुर, राजेश, मोहित सेकरी, वीनू मैहता, राजेश वर्मा, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना, नरेन्द्र शर्मा, प्रशांत सिंह नेगी, गौरव, शशि कपूर सहित एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व पंचायतीराज संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *